पुलिस ने चेन छिनतई के अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हाल ही में इनलोगों के द्वारा सेक्टर-4 लक्ष्मी मार्केट और चास में प्रभात होटल के समीप चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इन सभी आरोपियों द्वारा रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह आदि कई जगहों में लूट की घटना को अंजाम दिया था.
विभिन्न थानों में दर्ज हैं दर्जनों मामले
एसपी नाथु सिंह मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ओड़िसा के भोला दास, धनबाद बलियापुर के राणा उर्फ़ रजनीश सिंह, महुदा के बिट्टू कुमार सिंह, खासकुंआ के श्रवण सिन्हा, महुदा के परमानन्द कुमार वर्मा के नाम शामिल है. इनलोगों के पास से सोने जैसा दिखने वाला लॉकेट,टीवीएस राइडर बाइक, नकद 48 हजार, जियो कंपनी का मोबाइल आदि बरामद किया गया है. इन आरोपियों के विरुद्ध दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.
लूट की योजना बना रहे दो गिरफ्तार
जरीडीह थाना क्षेत्र के तीरो में लूट की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पाथुरिया निवासी विक्रम कुमार दास व तीरो निवासी विक्रम कुमार कपरदार के नाम शामिल हैं. उनलोगों के पास से दो देशी रिवाल्वर, दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
Tags
क्राइम
