सड़क पर मनमानी पड़ी भारी! 29 ऑटो-टोटो चालकों से वसूला ₹76,500 जुर्माना


सड़कों पर जैसे तैसे टोटो-ऑटो चलाने वालों की अब खैर नहीं है. अब पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक, यातायात अजय प्रसाद के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी के साथ विशेष अभियान चलाया गया.  जिसमें 150 ऑटो व टोटो की जांच की गई. जिसमें कुल 29 ऑटो को MV Act के धाराओं का उल्लंघन करते हुए पाया गया. जिनसें कुल 76500 रुपए का जुर्माना किया गया। साथ ही सभी ऑटो चालको को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन का परिचालन करने के लिए सेवा ही लक्ष्य जागरूक किया गया।

और नया पुराने