बोकारो-आद्रा रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से 6 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द और प्रभावित


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) विभाग की ओर से आवश्यक मेन्टेन्स काम को लेकर 31 अगस्त से 06 सितंबर तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक रहेगा। जिसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है. रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 31 अगस्त तथा 02.09 दो सितंबर से 06 सितंबर तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 01, 04 एवं 06 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 06 सितंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 31अगस्त, 03 सितंबर, 04. एवं 06 सितंबर को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का होगा आंशिक प्रारंभ व समापन  

ट्रेन संख्या 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू 01, 04. एवं 06 सितंबर को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68056 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू 04 एवं 06 सितंबर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू 04 एवं 06 सितंबर को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 02, 05 एवं 06 सितंबर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 01, 02 एवं 05 सितंबर को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू 31.08.2026, 03.09.2026 एवं 05.09.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर इस संबंध में नियमित उद्घोषणा की जाएगी।

और नया पुराने