भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ की ओर से बोकारो के उपायुक्त कार्यालय के समीप जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी के अध्यक्षता तथा जिला मंत्री डॉ अवधेश राय जी के संचालन में एक दिवसीय धरना 11 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया गया। धरना के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री,देश के वित्त मंत्री, एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष सह बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ के महामंत्री कृष्णा राय ने कहा कि देश का मजदूर आंदोलित है, ऐसे में केंद्र सरकार श्रम सुधारो के नाम पर मजदूरों का दमन करना बंद करें । भारत सरकार ने जो श्रम कानून को संशोधित करके चार लेबर कोड बनाए हैं भारतीय मजदूर संघ उसमें से दो कोड का समर्थन करता है क्योंकि इसमें श्रमिक हितों का ख्याल रखा गया है, पहला कोड ऑन वेज तथा दूसरा कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी परंतु आईआर कोड और ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी में जो त्रुटियां व्याप्त है और जो सुधार के सुझाव भारतीय मजदूर संघ में दिए हैं केंद्र सरकार उसमें पहल कर यथाशीघ्र उन त्रुटियों को दूर करें।
अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़कर 40 लाख की जाए
हमारी मांग है कि भारत सरकार भविष्य निधि पेंशन को 1000 से बढ़कर 75 00 रुपए प्रतिमा करें, ईएसआईसी वेतन सीमा 21000 रुपए से बढ़कर 42000 प्रति माह किया जाए,बोनस गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा 7000 से बढ़कर 18000 किया जाए, अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़कर 40 लाख की जाए, संविदा कर्मचारियों के लिए सम्मान काम का समान वेतन सुनिश्चित किया जाए,देश के सभी मजदूर चाहे वह संगठित हो या असंगठित क्षेत्र का हो गीग वर्कर हो या प्लेटफार्म वर्कर सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। सेल बोकारो स्टील प्लांट पर चर्चा करते हुए कहा कि बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों का वेतन समझौता अधूरा पड़ा हुआ है जो चिंता का विषय है. 39 महीने का एरिया न मिलाना दुर्भाग्यपूर्ण है प्रबंधन इसमें पहला कर अभिलंब इस वेतन समझौता को पूर्ण करें।।
हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन
जिला मंत्री डॉ अवधेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक श्रम संगठन है. इसके लिए महत्वपूर्ण यह नहीं की किस पार्टी की सरकार है बल्कि जो भी सरकार हो वह मजदूरों के साथ खड़ा है तो उसका अभिनंदन है और जो मजदूरों के साथ खड़ा नहीं है उसका प्रतिकार है, कुछ श्रम संगठन राजनीतिक कारण से केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को पूरा करें अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन देश में खड़ा किया जाएगा। मौके पर विभाग प्रमुख रविंद्र कुमार मिश्रा, सीसीएल से विनय पाठक,संत सिंह,राजू स्वामी, राम निहोर सिंह, विनय सिंह, डीवीसी से तपन कुमार दास, दुग्धा से रामाशीष राम, कार्तिक महतो बियाड़ा से महेश राय, रित्वरण सोरेन लोडिंग अनलोडिंग एसके वर्मा,ओम प्रकाश मिश्रा,108 एंबुलेंस से सुरेंद्र लहरी बैंक से रणधीर सिंह एवं पंकज सिंह ने सभा संबोधित किया।
