बोकारो में तीरंदाजी चैंपियनशिप का रोमांच, गोल्डी मिश्रा को सिल्वर; देवराज बने विजेता


बोकारो में चल रहे द्वितीय एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मोहन कुमार मंगल स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जहां अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्डी मिश्रा और मेघालय के खिलाड़ी देवराज के बीच कांटे की टक्कर हुई। कई राउंड में टक्कर के बाद अंतिम राउंड में देवराज ने बाजी मारी। वहीं  गोल्डी मिश्रा गोल्ड से चूक गए और सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। वही लड़कियों में हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कीर्ति ने बाजी मारी और झारखंड के सुरभि कुमारी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इन सभी का हौसला अफजाई करने झारखंड आर्चरी संघ के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे. जहां बोकारो आर्चरी संघ के अध्यक्ष और गोमिया के पूर्व विधायक डॉ0 लम्बोदर महतो सहित बोकारो के पूर्व विधायक और पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला के द्वारा सभी जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 

झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है 

इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्था थी, लेकिन झारखंड में इनडोर स्टेडियम बनना चाहिए। जहां खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। जीते हुए झारखंड के खिलाड़ियों ने कहा कि झारखंड में तीरंदाजी को लेकर बहुत प्रतिभा है. लेकिन इसे निखारने की जरूरत है और खिलाड़ियों के लिए इक्विपमेंट होना चाहिए़। उन्होंने कहा कि एक धनुष की कीमत लाखों में होती है. जहां खिलाड़ी इसे अफोर्ड नहीं कर पाते है। इसमें से कई खिलाड़ी हैं, जो आनेवाले एशिया कप में शिरकत करेंगे और उनका सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की है। वहीं अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश आर्चरी में अच्छा कर रहा है.  जहां इस तरह के प्रतियोगिता देश भर में आयोजन किया जा रहा है. जिससे सीखने की बात है। वही इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में कहा कि इसके प्रति संघ चिंतित है और बहुत जल्द इनडोर स्टेडियम के बारे में भी सोचा जा रहा है। वही झारखंड में खिलाड़ियों के कैश अवार्ड के बारे में कहा कि खेल में राजनीति नहीं होना चाहिए़ लेकिन राज्य सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए़।



और नया पुराने