कबड्डी के मैदान में दिखा दमखम, चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरा खेल कौशल


चिन्मय विद्यालय बोकारो में  शनिवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने खेल का आनंद लिया एवं विजेता टीम को शुभकामनाएं भी दी। इस प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र - छात्राओं ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें छात्र वर्ग में कक्षा पांचवीं एवं छठी में वायु सदन विजयी रहा, कक्षा सातवीं और आठवीं में पृथ्वी सदन ने जीत हासिल की, कक्षा नौवीं एवं दसवीं में पृथ्वी सदन ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की और कक्षा 11वीं और 12वीं में जल सदन विजेता रहा।

विद्यार्थी जीवन में खेल बहुत महत्वपूर्ण 

दूसरी तरफ, छात्रा वर्ग में कक्षा पांचवी और छठी में पृथ्वी सदन एवं कक्षा सातवीं से 12वीं में जल सदन ने बाजी मारी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले के दौरान विद्यालय के खेल मैदान में दर्शक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में भी भरपूर उत्साह देखने को मिला। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल बहुत महत्वपूर्ण है। इससे अनुशासन एवं एकाग्रता का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण है। विजेता सदनों को श्री शर्मा ने शुभकामनाएं दी और कहा कि ये विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय - समय पर आयोजित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय खेल विभाग के प्रांजल साकिया, संजीव कुमार, रणविजय ओझा, प्रवीण कुमार, नीतेश, आदर्श आचार्या एवं विशाल मौर्या द्वारा सफल रूप से कराया गया।

और नया पुराने