मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुरूप मनाने को लेकर को सेक्टर-6 थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी संगीता कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पर्व के आयोजन को लेकर सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा प्रशासनिक तैयारियों जैसे निर्धारित रूटलाइन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संवेदनशील स्थानों एवं सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, जुलूस के दौरान बच्चों एवं महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने, प्रत्येक जुलूस में वॉलंटियर की नियुक्ति सुनिश्चित करने, किसी प्रकार की अफवाहों से बचने एवं अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने, डीजे के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन का पालन करने, नशामुक्त एवं अनुशासित जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा नशामुक्त जुलूस निकालने की शपथ ली गई तथा प्रशासन के सहयोग से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
Tags
झारखण्ड
