आंख बंद कर ॐ का जाप कराया, फिर सोने का चैन-टॉप्स लेकर भागे ठग; एक गिरफ्तार


बोकारो जिले के चास थाना पुलिस ने महिला से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 13 सितंबर की है. 13 सितंबर को वादी लालचंद महतो, पिता- महानंद महतो, ग्राम पंचायत-जैना, थाना- जरीडीह, जिला- बोकारो की फुआ सुमिता देवी, पति स्व०- तारकेश्वर महतो ग्राम- बांधगोडा साईड, थाना- चास, जिला- बोकारो की निवासी वादी के घर आई थी। वादी की फुआ सुमिता देवी समय दोपहर करीब 01.15 बजे पड़ोसी के घर में जाने के क्रम में इनके घर में दो व्यक्ति आए। वे लोग मोती जैसा स्टोन दिखाकर बोलने लगे कि ये मोती धारण कर लो, जिससे तुम्हारे घर का दोष, रोग दुख सब खत्म हो जाएगा और धन की प्राप्ति होगी। 

आंख बंद करने से माता का दर्शन होने का दिया झांसा 

आपके उपर माता का दुष्प्रभाव पड़ा हुआ है जो सब दूर हो जाएगा। वे लोग वादी की फुआ को बोले की अपने गले का चैन और कान का टॉप यहां पर जमीन में रख दो और आंख बंद करों और ॐ का उच्चारण करो। एक मिनट में माता का दर्शन होगा। और सब कुछ ठीक हो जाएगा और मोती आपको फ्री में मिल जाएगा। उनलोगों के कहे अनुसार वादी फुआ आँख बंद करके एक मिनट रही तो वे दोनों व्यक्ति वादी के फुआ सुमिता देवी के गले का चैन और कान का टॉप उठाकर भागने लगे, इसी क्रम में वादी की फुआ सुमिता देवी चोर-चोर चिल्लाकर अपने भतीजा वादी लालचंद महतो को बुलाया और बताया कि वो दोनों मोटरसाईकिल में सवार व्यक्ति मेरा सोने का चैन, और कान का टाप्स (बाली) को ठगी कर भाग रहा है। तभी वादी दौड़कर जैनामोड़ शराब दुकान के पास बाईक के पीछे बैठे आदमी को पकड़ा तो वह नीचे गिर गया तथा दूसरा आदमी मोटरसाईकिल लेकर भाग गया। 

पकड़ा गया आरोपी यूपी का है 

पकडे हुए आदमी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम- इस्लाम, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता०- कल्वा, ग्राम- कुतुबपुर, पो0+थाना- नानौता, जिला- सहारनपुर, (उ० प्र०) बताया तथा भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर भागे हुए व्यक्ति का नाम असगर अली, उम्र-45 वर्ष, पिता-लाहोरी शाह, एवं अन्य सहयोगी जो साथ में थे. जिसका नाम  आबिद, पिता- हुसना, अख्तर अली उम्र करीब 32 वर्ष, पे0- स्व0- हबीब अली एवं आजाद उर्फ गेंडा उर्फ एजाज, उम्र- करीब-26 वर्ष पिता- खुशी मोहम्मद सभी ग्राम- ठंड़ानाला, पो० व थाना- गदरपुर, जिला- उधम सिंह नगर, (उतराखंड) बताया, तथा इसकी सूचना तुरंत जरीडीह थाना को दिया। पकडाए व्यक्ति को थाना को सुपुर्द किया।  साथ ही एक टंकित आवेदन दिया।  जिसके आधार पर जरीडीह थाना कांड संख्या-152/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी के पास से एक सोने जैसा दिखने वाला पतला सा चैन, एक जोड़ी कान का टॉप्स, एक सफेद डब्बा में सफेद रंग का मोती जब्त हुआ. 



और नया पुराने