कृष्ण जन्माष्टमी पर सजेगा बोकारो टाउन हॉल, 4 सितंबर को भव्य उत्सव, 5 को नंदोत्सव


श्री राधाकृष्ण चंद्र एवं परम पूज्य भक्तिवदांत स्वामी श्री प्रभुपाद जी की कृपा से इस्कॉन बोकारो की ओर से  4 एवं 5 सितंबर को टाउन हॉल शिबूसोरेन स्मृति भवन में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जाएगा। 5000 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्णा मथुरा में प्रकट हुए थे.  तत्पश्चात उन्होंने वृंदावन, द्वारका ,कुरुक्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर सुंदर लीला प्रकट की। भगवान मुख्य रूप से भक्तों की रक्षा करने के लिए, असुरों का वध करने के लिए और धर्म की स्थापना करने के लिए प्रकट होते हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्म और लीला दिव्यता और मोहक होती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी सबसे महत्वपूर्ण उत्सव है और इसमें उत्साह पूर्वक भाग लेने से मनुष्य अपना जीवन कल्याणकारी बना सकते हैं। 

चार सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा 

4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव रहेगा और 5 सितंबर को नंदोत्सव अर्थात दूसरे दिन ब्रज में भगवानश्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस्कॉन संस्था के आचार्य श्री प्रभुपाद जी का जन्मदिन नंदोत्सव पर ही पड़ता है। प्रभुपाद जी का जन्म 1896 में कोलकाता में हुआ था और इस वर्ष उनके जन्म को 130 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को 56 से अधिक भोग अर्पित होंगे, उनका दिव्य पदार्थ से अभिषेक होगा, नृत्य नाटिका भक्तगण प्रस्तुत करेंगे, आनंद और उत्साह के साथ नृत्यमय संकीर्तन होगा एवं भगवान श्री कृष्ण की लीला का वर्णन होगा और सारे भक्तों के लिए स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद होगा। इस उत्सव में दीपक गुप्ता, आरपी सिंह एवं अन्य प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज सिंह, रानी झा , प्रवीण दुबे, अजय मोदी, आकाश शर्मा, परशुराम कुमार आदि लगे हुए हैं. 

और नया पुराने