BSL की चहारदीवारी फांदकर कॉपर चोरी करते पकड़े गए 2 आरोपी, 480 किलो केबल बरामद


केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल ईकाई बीएसएल बोकारो के उपनिरीक्षक पुष्प प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मियों के द्वारा  24 सितंबर को बीएसएल प्लांट के चहारदिवारी के अंदर 08-10 संदिग्ध व्यक्तियों को कॉपर स्क्रैप की चोरी करते हुए पाया गया, जिसमें से दो व्यक्तियों को खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के निशानदेही पर केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के द्वारा 480 कि0ग्रा0 स्क्रैप काँपर केबल बरामद किया गया है। 

480 किलो चोरी की कॉपर बरामद 

उक्त मामले में बीएससिटी थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले के आरोपी विशाल महली उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम- तुपकाडीह, थाना- जरीडीह, जिला- बोकारो एवं सनातन मुण्डा उम्र करीब 32 वर्ष ग्राम- मोदीडीह, थाना- हरला, जिला- बोकारो को को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उनके पास से 480 कि0ग्रा0 काँपर केबल वायर मूल्य करीब 5,76,000/ बरामद किया गया. 



और नया पुराने