बोकारो में ‘नॉट फॉर सेल’ कंडोम के कार्टून मिलने से सवाल, आखिर किसने फेंका?


बोकारो एयरपोर्ट की चहारदीवारी के बाद एलोरा हॉस्टल के समीप झाड़ियों में दो कार्टून में पैक कंडोम फेंका हुआ मिला। इस कार्टून में यह भी लिखा हुआ है कि नॉट फोर सेल लिखा हुआ है. इन दोनों बड़े कार्टूनों में से एक में बैच नबंर w 34063, मैन्युफेक्चरिंग डेट 01/2026 और एक्सपायरी डेट 10/2028 लिखा हुआ है तथा दूसरे में बैच नबंर c 69036, मैन्युफेक्चरिंग डेट 11/2025 और एक्सपायरी डेट 10/2028 लिखा हुआ है. 

एक्सपायर होने से पहले फेंक दिए गए कंडोम से भरे कार्टून 

यानी इन दोनों कार्टून में पैक कंडोम के एक्सपायर होने से पहले इसे फेंक दिया गया. अब यह जांच का विषय है कि इन कार्टूनों को किसके द्वारा यहां फेंकवाया गया है? इसके जिम्मेवार कौन हैं? इसकी पड़ताल के लिए सदर अस्पताल के डीएस और एक ड्रग इंस्पेक्टर को फोन किया गया, लेकिन दोनों ने ही इसकी जिम्मेवारी नहीं ली और अपना पल्ला झाड़ लिया। 

और नया पुराने