पुलिस अधीक्षक बोकारो की ओर से आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए सख्ती से वाहन चेकिंग, एंटी काईम चेकिंग एवं मुस्तैदी से गश्ती करने का निर्देश प्राप्त है। प्राप्त निर्देशानुसार हर रोज की सोमवार को रूटीन रात्रि गश्ती के समय करीब 02.30 बजे पुअनि सत्येन्द्र राम, सशस्त्र बल के साथ अम्बेडकर चौक के पास गश्ती में मुस्तैद थे. उसी दरम्यान रामगढ़, जगेश्वर विहार मेन रोड की तरफ से आ रहे 02 (दो) मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को अचानक देखकर तेजी से मोटरसाईकिल को मोड़कर वापस भागने लगे तो पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा खदेड़कर दो मोटरसाईकिल में सवार दोनों व्यक्ति को पकड़ा गया। मोटरसाईकिल का कागजात मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया तथा चोरी की मोटरसाईकिल होने की बात बताई। तत्पश्चात् थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि और एक चोरी का मोटरसाईकिल बेरमो, फुसरो अन्तर्गत ढोरी, धौड़ा में छुपा कर रखने की बात बताया। तत्पश्चात् इसकी सूचना अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (रविन्द्र कुमार सिंह) बेरमो, तेनुघाट एवं अंचल पुलिस निरीक्षक (अनिल कच्छप), गोमिया, तेनुघाट दी गई। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक टीम बनाकर अग्रतर छापामारी के लिए थाना प्रभारी, जय प्रकाश एक्का, ललपनिया ओपी के अगुवाई में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के निशानदेही पर बेरमो थाना फुसरो अन्तर्गत ढोरी, धौड़ा में छिपाकर रखे मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
डिलिवरी ब्वॉय के नाम पर चोरी करते थे बाइक
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति जोमेटो में काम करने के कम में देर रात्रि ऑडर पॉर्सल के लिए जाया करते थे. पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गाड़ी चेकिंग किया जाता था. जिसमें डिलिविरी बैग, डिक्की आदि को चेक कर पुलिस द्वारा पूछताछ कर छोड़ दिया जाता था. चेकिंग के दौरान हमेशा कुछ न कुछ बहाना बनाकर बच निकलते थे. इसी समय इन दोनों के दिमाग में विचार आया कि जोमेटो पॉर्सल के आड़ में गाड़ी आदि मोटरसाईकिल चोरी कर खपाने में हम दोनों को कोई शंक संदेह नहीं करेगा व पकड़ना मुश्किल ही नामुमकिन है और इसी तरह ये दोनों इस काम को अंजाम दिया करते थे तथा चोरी के लिए कपड़े के उपर कपड़ा तीन-चार रंग का पहनकर चोरी किया करते थे. जिससे पुलिस, पब्लिक एवं सीसीटीवी कैमरा आदि से बचने के लिए सहायक होता था एवं चोरी करने के पश्चात् कुछ दूर चलकर कपड़े बदलकर अपना हुलिया चेंज कर लिया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश कुमार साव उर्फ प्रभास, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता श्री पुरन साव, सा० घटयारी नीचे टोला, थाना चन्द्रपुरा, बोकारो, रितेश कुमार राम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता नन्दकिशोर राम (डोम), सा० हरिजन मुहल्ला, करगली बाजार, थाना बेरमो के नाम शामिल हैं. उनलोगों के पास से Honda SP Shine JH-09AP-2365 जिसका रंग लाल काला, Hero I-Smart JH09AJ-0345 जिसका रंग सिल्वर, बिना नम्बर का Hero Splendar जिसका रंग लाल काला, 01 (एक) एन्ड्रॉयड मोबाईल बरामद किया गया.
