बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित जगरनाथ मंदिर का ताला तोड़कर 3 अक्टूबर की रात में चोरी करने का प्रयास करने और कैटल फीड नामक दुकान का टाला तोड़कर चोरी किए जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जगरनाथ मंदिर के पुजारी संतोष कुमार पण्डा ने थाना में आकर जगरनाथ मंदिर का ताला तोड़कर 03 अक्टूबर की रात्रि को चोरी करने का प्रयास तथा जगरनाथ मंदिर का सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त करने तथा उसी रात्रि को ही राजेश कुमार राय के कैटल फीड नामक दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान से सामान चोरी कर लिये जाने, विक्रांत पासवान एवं अरूण किस्कु के घर के सामने खड़ा छोटा हाथी टाटा मैजिक गाडी में लगा बैटरी चोरी कर लिये जाने, बुधनी नामक व्यक्ति का वीवो कम्पनी का एंड्रॉइड मोबाईल तथा पाईप साईड हनुमान मंदिर का ताला तोडकर मंदिर के अन्दर प्रवेश कर चोरी का प्रयास करने का उल्लेख करते हुए एक आवेदन दिया।
चोरी गए सामानों की हुई बरामदगी
जिसके आधार पर चन्द्रपुरा थाना में मामला दर्ज कर काण्ड अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उक्त काण्ड का उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर चोरी की घटना में संलिप्त कुल दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया गया है तथा उनके निशानदेही पर उक्त सभी स्थानों से चोरी की गई सामानों की बरामदगी की गई है। दोनों आरोपी चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के ही हैं. उनकी निशानदेही पर लाल रंग का एक्साइड कम्पनी का बैटरी- 01, सफेद रंग का ऐमरॉन कम्पनी का बैटरी-01, ड्रिल मशीन जिसमें तार लगा हुआ है- 01, लोहे का हथौड़ी- 02, लोहे का मजबूत पाइप जिसकी लम्बाई करीब 02 फीट- 01, तांबा का तार- 02 कॉयल, वीवो कम्पनी का एंड्रॉइड मोबाईल- 01, सोबिस्को मैरी बिस्कुट - 12 पैकेट, महाकोश रिफाईन सोयाबीन तेल 01 लीटर वाला 07 पैकेट जब्त किया है.
