BSL के बोकारो जनरल अस्पताल में सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प


बोकारो इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के अंतर्गत बोकारो जनरल अस्पताल परिसर में 29 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के समापन अवसर पर संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने, संक्रमण नियंत्रण के प्रति निरंतर सजग रहने तथा अस्पताल को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के योगदान को सम्मानित करना था।

सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय 

कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रशासनिक प्रभारी एवं सहायक महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह के दौरान अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) ने सफाई कर्मचारियों को उनके समर्पण, परिश्रम एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।


 

और नया पुराने