28 अक्टूबर को बोकारो जिले के गोमिया थाना अन्तर्गत ग्राम तेतरियाटांड के नाबालिग लड़की के पिता के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है. नाबालिग लड़की का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया है। इस संबंध में गोमिया थाना में पोक्सो एक्ट एवं 66 (E) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिग को किया गया बरामद
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार गोमिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया गया है. साथ ही इस कांड के विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध कर अग्रतर / विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Tags
क्राइम
