बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए; 37 NBW वारंट का निष्पादन


पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर की रात्रि में बोकारो जिला में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित काण्डों के निष्पादन एवं विभिन्न काण्डों में वांछित एवं  न्यायालय से निर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए  थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया गया। उक्त आलोक में जिले के सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी के द्वारा समकालीन अभियान के दौरान 73 पुलिस टीम गठित कर 240 पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों शामिल किया गया। 

19 आरोपियों को भेजा गया जेल 

उक्त गठित टीमों के द्वारा अपने-अपने थाना/ओ०पी० क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के संभावित 143 ठिकानों पर सघन छापामारी की गई। अभियान के कम में कुल 28 थाना/ओपी से 18 वारंटियो एवं काण्ड में वांछित 01 अभियुक्त कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं 37 रिकॉल दिखाये जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया, BW-14 तथा DW-01 का भी निष्पादन किया गया।

और नया पुराने