एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो के 9 गतका खिलाडी 14 से 17 अक्टूबर फतेहाबाद हरियाणा में हुए राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ियों ने जीत हासिल की. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रार्थना सभा में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. विजेता खिलाड़ियों में तुष्टि श्री, ब्लेसी मिंस, प्राजंलि उरांव,नव्या वर्मा, अंडर 11 फरी सोती टीम में खेलते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं समर्थ सिंह,अहद अमन टीम डेमो में खेलते हुए कास्य पदक हासिल किया। वहीं अपराजिता, इच्छा श्री और अस्मिता कुमारी ने टीम अंडर 14 टीम में खेलते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना विकसित करने में सहायक
विद्यालय के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों में टीम भावना व नेतृत्व क्षमता विकसित करने सहायक है। यह विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। साथ ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शानदार प्रदर्शन को प्रेरित किया किया। प्राचार्य फादर डा. जोशी वर्गीस, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक मीनाक्षी कुमारी, सौरभ कुमार, मोहसिन, वंदना कुमारी एवं पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
खेल
