बोकारो में पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, 222 जगहों पर रेड; 39 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल


बोकारो पुलिस ने एक ही रात में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 222 जगहों पर छापेमारी कर 94 वारंटी को गिरफ्तार किया गया. जिसमें से 55 रिकॉल दिखाए जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया और बाकी 39 वारंटियों को जेल भेजा गया. बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तीन अक्टूबर की रात्रि में बोकारो जिला में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, लंबित काण्डों के निष्पादन एवं विभिन्न काण्डों में वांछित एवं माननीय न्यायालय से निर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानावार टीम गठित कर विशेष समकालीन अभियान चलाये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

74 पुलिस टीम का गठन किया गया था 

समकालीन अभियान के दौरान 74 पुलिस टीम गठित कर 250 पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों शामिल किया गया। उक्त गठित टीमों के द्वारा अपने-अपने थाना/ओ०पी० क्षेत्र में विशेष रूप से चिन्हित वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों के संभावित 222 ठिकानों पर सघन छापामारी की गई। अभियान के कम में कुल 32 थाना/ओपी से 31 वारंटियो एवं काण्ड में वांछित 08 अभियुक्त कुल 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं 55 रिकॉल दिखाये जाने के आधार पर NBW निष्पादन किया गया।

और नया पुराने