चिन्मय मिशन के पूर्व विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती का रविवार, 4 अक्टूबर को बोकारो में भव्य स्वागत हुआ। चिन्मय मिशन बोकारो में स्वामी जी का पूर्ण कुंभ के साथ स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती, अध्यक्ष बिस्वरूप मुखोपाध्याय, उपाध्यक्ष महेश त्रिपाठी, सचिव हरिहर राउत एवं अन्य मौजूद रहे। साथ ही, चिन्मय विद्यालय बोकारो के प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।
गीता पंचामृत के सार की जानकारी देंगे
स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती का स्वागत पूर्ण कुंभ के साथ विधिवत मंत्रोच्चारण कर किया गया। बता दें कि पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक गीता पंचामृत के सार एवं महत्व के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, अंतिम दिन चिन्मय बोकारो एलुमनी एसोसिएशन द्वारा रामायण क्यूज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे बोकारो जिला के 10 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
Tags
झारखण्ड
