विस्थापित अप्रेंटिस संघ की अहम बैठक दिशाेम जाहेर गढ़ सेक्टर 4 मे रविवार को हुई। अध्यक्षता अमजद हुसैन एवं संचालन प्रदीप सोरेन ने किया। बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि बीते 21 अक्टूबर को त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापितों को नियोजित करने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने प्रपोजल बना कर एक सप्ताह में भेजने का वादा किया है। वो प्रपोजल पूरी तरह से विस्थापितों के हक में बनकर तय समय सीमा में कॉरपोरेट ऑफिस भेज दें।
समय सीमा पर पूरी हो नियोजन की प्रक्रिया
अब कोई बहानेबाजी हम विस्थापित बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। अगर प्रबंधन द्वारा टाल मटोल किया जाता है, तय सीमा में काम नहीं होता है, या फिर से विस्थापितों को ठगने का प्रयास किया गया तो हम पुनः वृहद आंदोलन छेड़ने को विवश हो जाएंगे। मौके पर अशोक महतो, सुरेंद्र कुमार, अजय महतो, उत्तम महतो, चंद्रकांत महतो, शंभू, सुभाष, रुपेश, कमलेश, शकील, जामी, रुपेश, लक्ष्मी, संगीता, आरिज हुसैन समेत दर्जनों बेरोजगार विस्थापित मौजूद थे।
Tags
झारखण्ड
