पटाखों की चिंगारी से बोकारो में तीन जगह आग, कंबल की दुकान में लाखों का सामान जलकर खाक


दीपावली की रात पटाखों की चिंगारी से तीन जगहों पर आग लग गई. जिससे लाखों का नुकसान हुआ है. उकरीद मोड़ में फुटपाथ पर लगी कंबल की दुकान में आग लगने से लगभग 5 लाख रुपए मूल्य के कंबल जलकर खाक हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू प् लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. दुकानदार वसीम ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी कि आग से पांच लाख रुपए की क्षति हुई है. 

दुंदीबाग और सेक्टर 2 में भी लगी आग 

पटाखों की चिंगारी से दुंदीबाग के हरेंद्र कुमार की पत्तल दुकान में आग लग गई,जिसे समय रहते बुझा लिया गया. कुछ थर्मोकॉल और कार्टून जल गए. वहीं सेक्टर 2 A  निवासी किशुन चंद्र महतो के आउट हाउस में आग लग गई. जिसकी वजह से उनके लगभग 15 हजार रुपए मूल्य के सामान जल गए. अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, अन्यथा अगल-बगल के घरों तक आग की लपटें पहुंच सकती थी. 

और नया पुराने