नावाडीह गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, जंगल से हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने नावाडीह थाना क्षेत्र में गोली चलाकर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. पिछले 9 नवंबर की सुबह समय करीब 07.30 बजे से 07.45 बजे के बीच अभियुक कारु महतो, पे० स्वछ लालजी महतो, ग्राम नावाडीह, जिला बोकारो के द्वारा कुलदीप कुमार महतो, पिता मंगल महतो, सा० बांसीवेडा, पो० नावाडीड, थाना नावाडीह, जिला बोकारो को जान मारने की नियत से कुलदीप कुमार महतो के उपर गोली चला दिया था। जिससे कुलदीप कुमार महतो बुरी तरह जख्मी हो गया था। जिसके आलोक में वादी कुलदीप कुमार महतो, पिता मंगल महतो, सा० बांसीवेडा, पो० नावाडीह, थाना नावाडीह, जिला बोकारो के लिखित आवेदन के आधार पर कारु महतो के विरुच नावाडीह थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था एवं काण्ड में त्वरित गति से अनुसंधान करने के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। 

गिरफ्तारी के लिए गठित हुआ था छापामारी दल 

विशेष छापामारी दल के द्वारा त्वरित गति से काण्ड अनुसंधान तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सहयोग के आधार पर अभियुक्त कारु महतो, पे० स्व० लालजी महतो, ग्राम नावाडीह, जिला बोकारो को गिरफ्तार के लिए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में दिनांक 09 नवंबर को सूचना मिली थी कि नावाडीह थाना काण्ड सं0 81/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त कारु महतो नावाढीड़ थाना क्षेत्र के आहारडीड लंगडाटांड जंगल में हथियार के साथ पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिये घूम रहा है। उस सूचना को वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यवक कारवाई करने के लिए थाना से प्रस्थान किया एवं आहारडीह लंगड़ाटांड जंगल पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया। 

देशी पिस्टल और गोली हुआ बरामद 

पकड़े गये व्यक्ति का तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से एक देशी मेड का लोहे का सिक्सर एवं दो जिन्दा गोली बरामद हुआ तथा उसका नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम कारु महतो, पे० स्व.) लालजी महतो, ग्राम नावाडीह, थाना नावाडीह जिला बोकारो बताया। पूछताछ के क्रम में नावाडीह थाना काण्ड सं0 81/2026,  07 नवंबर धारा 109 बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट के वादी कुलदीप कुमार महतो के उपर जान मारने की नियत से गोली चलाने की बात को स्वीकार किया एवं आने बताया कि पैसे की अभाव होने के कारण कुलदीप कुमार महतो से उधार में पैसा का मांग किया था, पैसा देने से इंकार करने पर गोली चला दिया। कारु महतो के पास से बरामद अवैध हथियार एवं गोली रखने के आलोक में नावाडीह थाना में आर्क्स एक्ट दर्ज किया गया।



और नया पुराने