येलो अलर्ट! झारखंड में 10 से 15 जून तक वज्रपात और आंधी

 

झारखंड में मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से झारखंड के सभी जिलों के लिए 10 से 15 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, 10 जून को राज्य के दक्षिणी भाग — पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, और मध्य भाग — बोकारो, रांची, रामगढ़, गुमला, खूंटी, हजारीबाग आदि जिलों में गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद के तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

9 जून से झारखंड में उमस भरी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है। हवा में अधिक नमी होने के कारण गर्मी और भी ज्यादा असहनीय हो गई है।

मॉनसून पर बढ़ रहा इंतजार

इस वर्ष मॉनसून के 4-5 जून तक झारखंड पहुंचने की संभावना जताई गई थी। बाद में अनुमान लगाया गया कि यह 10-12 जून तक पहुंचेगा, लेकिन अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम नहीं बन रहा है
इसलिए अब अनुमान है कि मॉनसून 15 से 20 जून के बीच झारखंड पहुंचेगा।

डाल्टेनगंज में सबसे अधिक तापमान

बारिश न होने की वजह से राज्य के सभी जिलों में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। डाल्टेनगंज में सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अन्य जिलों का तापमान इस प्रकार है:

  • रांची – 35.4°C

  • जमशेदपुर – 37.8°C

  • बोकारो – 37.5°C

  • चाईबासा – 37.8°C

  • खूंटी – 35.6°C

  • चतरा – 36.6°C

  • गढ़वा – 38.7°C

  • गोड्डा – 38.8°C

  • लातेहार – 35.4°C

और नया पुराने