निधन पर आज भी बना हुआ है रहस्य
आज भी भगवान बिरसा मुंडा का निधन रहस्य के पर्दे में है। भगवान बिरसा मुंडा का निधन 9 जून 1900 में रांची जेल में हुआ था। जब उनकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी। उनके निधन का कारण हैजा बताया गया था, लेकिन उनके साथियों का कहना था कि उन्हें जहर दिया गया था।
3 जून को उन्हें किया गया था गिरफ्तार
3 जून 1900 में धरती आबा बिरसा मुंडा को गिरफ्तार कर रांची जेल में रखा गया था। मई महीने में उन्हें जेल के अलग कमरे में रखा गया था। रांची जेल अधीक्षक कैप्टन एंडरसन ने बताया था कि बिरसा मुंडा के शव को कमरे से बाहर लाने पर जेल में कोहराम मच गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन का कारण हैजा बता दिया गया था, लेकिन उनके साथियों का मानना था कि उन्हें जहर दिया दिया गया था, क्योंकि आखिरी समय मे जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल सहायता नहीं दी थी।

कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई
कोकर स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा के समाधि स्थल में राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, झामुमो नेत्री महुआ माजी आदि मौजूद थे।