हॉल ऑफ फेम में धोनी की एंट्री – कौन हैं बाकी 6 दिग्गज?

मशहूर क्रिकेटर एमएस धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में किया शामिल

देश के दिग्गज और मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। लंदन के एब्बी रोड स्टूडियो में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया है। एमएस धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था। यह सम्मान पाने वाले वे 11वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

उनका आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था

एमएस धोनी ने आखिरी मैच 10 जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। 43 वर्षीय धोनी तीनों आईसीसी व्हाइट बॉल खिताब जीतने वाले इकलौते कैप्टन हैं। उन्होंने अपने करियर में 17000 रन बनाए। बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने एक अच्छी विकेटकीपर की भूमिका निभाई।

सन्यास लेने के 5 साल बाद मिला यह सम्मान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के 5 साल के बाद उन्हें यह सम्मान मिला। एमएस धोनी ने कहा कि यह सम्मान कभी नहीं भूलने वाली चीज है। वर्ष 2007 में कप्तानी की भूमिका में आने वाले मशहूर क्रिकेटर धोनी ने 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी की।

यह सम्मान धोनी के अलावा 6 और क्रिकेटरों को भी मिला

आईसीसी ने यह सम्मान एमएस धोनी के अलावा 6 और क्रिकेटरों को भी दिया गया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला, ग्रेम स्मिथ, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर सना मीर भी शामिल हैं।

और नया पुराने