योजनाओं की सच्चाई परखी गई गांव-गांव: निरीक्षण में उजागर हुई जमीनी समस्याएं


उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिले में हमारा गांव – हमारे लोग अभियान के तहत शनिवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों का क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने सीएचसी व पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, जलापूर्ति योजनाएं, पीएम आवास योजना, मनरेगा कार्य स्थल आदि का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति व समस्याओं की जानकारी ली।


विभिन्न योजनाओं की ली जानकारी

निरीक्षण क्रम में पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता,  मरीज पंजी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण की गुणवत्ता, विद्यालयों में शैक्षणिक उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, मनरेगा में स्थलों पर कार्यरत मजदूर, भुगतान की स्थिति एवं पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली। 


इन पदाधिकारियों ने इन पंचायतों में किया निरीक्षण

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने चास प्रखंड के बारपोखर पंचायत, निदेशक - जिला ग्रामीण विकास शाखा मेनका ने चंद्रपुरा प्रखंड के तारानारी पंचायत, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर ने पेटरवार प्रखंड के कोह पंचायत, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभाष दत्ता ने जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी पंचायत, जिला योजना पदाधिकारी  राज कुमार शर्मा गोमिया प्रखंड के टिकाहारा, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा ने चंदनकियारी प्रखंड के नयावन पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो ने बेरमो प्रखंड के बेरमो पूर्वी पंचायत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा ने कसमार प्रखंड के पोण्डा पंचायत एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) मुकेश मछुआ ने नावाडीह प्रखंड के खरपीटो पंचायत का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों से  किया संवाद, समस्याओं को किया चिह्नित

पदाधिकारियों ने निरीक्षण क्रम में सीधे ग्रामीणों से संवाद कर यह जाना कि उन्हें योजनाओं से कितना लाभ मिला है, कौन-सी योजनाएं रुकी हैं या जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई हैं। कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति धीमी पर, मजदूरी भुगतान में विलंब, पोषण वितरण में असमानता जैसी समस्याएं भी उजागर हुई। जिन्हें संबंधित विभागों को दूर करने का निर्देश दिया।

और नया पुराने