झारखंड स्टेट सब जूनियर और सीनियर जूडो चैंपियनशिप का विजेता बना बोकारो


झारखंड स्टेट सब जूनियर एवं सीनियर जूडो चैंपियनशिप डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में  झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में बोकारो जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजन किया गया.  प्रतियोगिता  के समापन समारोह में केएन त्रिपाठी अध्यक्ष झारखंड जूडो एसोसिएशन, अनुराधा सिंह प्राचार्य डीएवी सेक्टर 6 परीक्षित तिवारी सचिव झारखंड जूडो एसोसिएशन,आरपी दुबे, प्रभाष कुमार दत्ता डीसीएलआर बोकारो, शक्ति कुमार डीडीएम बोकारो, विपिन सिंह अध्यक्ष बोकारो ओलंपिक संघ के  गोपाल ठाकुर सचिव  बोकारो ओलंपिक संघ, हेमलता बून खेल पदाधिकारी बोकारो आदि  ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर प्रतियोगिता का समापन किया।

बोकारो 188 अंकों के साथ विजेता घोषित 


बोकारो जूडो एसोसिएशन के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय झारखंड स्टेट जूडो प्रतियोगिता के सब जूनियर कैटेगरी में बोकारो 188 अंको तथा 14 गोल्ड, 09 सिल्वर 09 ब्रोंज लेकर विजेता घोषित।  वही 41 अंकों  तथा 01 गोल्ड, 02 सिल्वर और 08 ब्रोंज के साथ कोडरमा उपविजेता घोषित तथा प्रतियोगिता के सीनियर कैटेगरी में 97 अंकों 8 स्वर्ण, 04 सिल्वर  07 ब्रोंज के साथ विजेता घोषित।  वही 34 अंकों तथा 04 स्वर्ण 03 सिल्वर 03 ब्रोंज के साथ धनबाद उपविजेता घोषित।  झारखंड के विभिन्न जिलों से400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिसमें बोकारो, रांची, धनबाद,गिरिडीह, दुमका, लोहरदगा,गढ़वा, खूंटी,रामगढ़,हजारीबाग, जमशेदपुर, कोडरमा के बच्चे शामिल थे.  प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र वर्मा, पप्पू कुमार, उज्जवल कुमार, आरती कुमारी, विनायक, सौरभ ठाकुर, आयुष ठाकुर, दीपक कुमार इत्यादि मौजूद रहे.  स्वर्ण पदक हासिल करने वाले सभी बच्चे आगामी जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 

और नया पुराने