आयुक्त ने भूमि रिकॉर्ड के रखरखाव में पारदर्शिता रखने का दिया निर्देश


उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार का शनिवार को एक दिवसीय बोकारो भ्रमण के दौरान बोकारो निवास पहुंचे। जहां उपायुक्त अजय  नाथ झा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा आयुक्त महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के अंतर्गत भूमि अभिलेखों और किरायेदार धारक अभिलेखों के रखरखाव से संबंधित कार्यशाला में भाग लिया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट मुकेश मछुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभाश दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

भूमि अभिलेखों पारदर्शी रखरखाव पर आवश्यक दिशा-निर्देश मिला 


इस अवसर पर आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने राजस्व अधिकारियों को भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, अभिलेखों के अद्यतन एवं पारदर्शी रखरखाव से जुड़ी प्रक्रियाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड के रखरखाव में पारदर्शिता और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग आवश्यक है ताकि आम नागरिकों को समय पर सही जानकारी उपलब्ध हो सके। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी बल दिया। कार्यशाला में जिले के सभी राजस्व पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

और नया पुराने