25वां झारखंड राज्य स्थापना दिवस के सफल आयोजन के संदर्भ में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन (वर्चुअल) बैठक आयोजित की गई. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के निमित्त आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त झा ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस का आयोजन गरिमामयी एवं व्यापक स्तर पर सुनिश्चित किया जाना है। इसमें सभी विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का संपूर्ण निर्वहन करें। उन्होंने बताया की तिथिवार इसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 11 नवंबर को जहां रन फ़ॉर झारखंड का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 12 नवंबर को ही स्ट्रीट डांस का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल विभाग को नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। 13 नवंबर को जल छाजन पर सभी प्रखंडों में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
14 नवंबर को मेरा झारखंड मेरा गौरव कार्यक्रम आयोजित होगा
इसी प्रकार 14 नवंबर को जतरा यात्रा का आयोजन पेटरवार प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। इस प्रकार विभिन्न कार्यक्रम झारखंड स्थापना दिवस के संदर्भ में जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त झा ने सभी पदाधिकारियो को आपसी समन्वय के साथ बेहतर तरीके से इस महा आयोजन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट मुकेश मछुआ, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह नजारत उप समाहर्ता प्रभाश दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी शफीक आलम सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारियों ने भाग लिया।
Tags
झारखण्ड
