खिसके जबड़े को सदर अस्पताल की डॉक्टर तूलिका ने किया सही


सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में सदर अस्पताल बोकारो के दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका सिंह एवं उनकी टीम के द्वारा 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो कि चास प्रखंड की कालापत्थर ग्राम पंचायत की रहने वाली थी, जिसका कल शाम को सोकर उठने के पश्चात जमाई लेने के दौरान दोनों जबड़ा अपनी जगह से हट गया। इसके उपचार के लिए आज सुबह सदर अस्पताल में लाया गया था, जिसे सदर अस्पताल की दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका के द्वारा उक्त महिला का जबड़ा सही स्थान पर लाकर सफल उपचार किया गया।

इस तरह की समस्याओं का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में उपलब्ध 

दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका द्वारा बताया गया कि टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट): यह वह जोड़ (जॉइंट) है जो निचले जबड़े (मैंडिबल) को खोपड़ी से जोड़ता है। यह कान के ठीक सामने होता है। यह समस्या तब आता है जब व्यक्ति के निचले जबड़े के दोनों जोड़ अपनी सामान्य स्थिति से हट जाते हैं, जिससे मुंह खुला रह सकता है और व्यक्ति उसे बंद नहीं कर पाता है। इस तरह की समस्याओं का इलाज बोकारो सदर अस्पताल में उपलब्ध है.  समय रहते व्यक्ति दंत चिकित्सक से संपर्क करें और अपना इलाज कर सकते हैं। उपचार के दौरान दंत चिकित्सक डॉक्टर तूलिका सिंह असिस्टेंट संजय कुमार विक्की एवं मोती कुमारी उपस्थित थे।

और नया पुराने