कभी बैंक मैनेजर तो कभी एयर फ़ोर्स ऑफिसर्स अपने को बताकर महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनकी संपत्ति को उड़ाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि बियाडा क्षेत्र की रहने वाली अंजलि सिन्हा से संकल्प कुमार उर्फ़ गोलू ने अपने झांसे में लेकर उनसे उनके जेवरात को बैंक के लॉकर में रखने की बात कहकर रफू-चक्कर हो गया. उसके बाद उन्होंने अपना फोन भी बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि उसने जेवरात के साथ नगद 30 हजार रुपए भी ले भागा है. यह घटना 12 दिसंबर की है. 16 दिसंबर को मामला सेक्टर 4 थाने में दर्ज किया गया. उसके बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया.
पुलिस ने आरोपी फतुहा से किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी संकल्प कुमार उर्फ़ गोलू को पटना फतुहा से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर फतुहा से ही उस दुकानदार सूर्यकांत सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसने संकल्प से मिले ज्वेलरी को गला दिया था. उसके पास से 1,75 000 रुपए, 22.72 ग्राम सोना और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया. आरोपी संकल्प का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में एएसआई मुन्ना स्वामी, एएसआई विनोद कुमार, एएसआई अखिलेश्वर सिंह, एएसआई बसंत टोप्पो, आरक्षी हरिशचंद्र राम और अभिनिश कुमार शामिल थे.
Tags
क्राइम

