बोकारो में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज, सिंहपुर से कई बोतलें बरामद


मुख्यालय रांची के अधीक्षक, उत्पाद ईआइबी, रांची के नेतृत्व में बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कम्पोजिट शराब दुकान बहादुरपुर, कसमार रोड कसमार एवं खैराचातर में औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानों पर आवश्यक आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षक, उत्पाद ईआइबी रांची के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पिरगुल और सिमपुर में प्राप्त शिकायतों के आधार पर छापामारी अभियान चलाया।


अभियान में सिंहपुर में अवैध शराब बरामद 

अभियान के दौरान पिरगुल में किसी भी प्रकार की अवैध शराब नहीं मिली। वहीं सिंहपुर में एक किराना दुकान और उससे सटे घर में छापामारी करने पर विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें स्टर्लिंग B7 (180 ml) – 7 बोतल, स्टर्लिंग B7 (375 ml) – 2 बोतल, मैकडॉवेल No.1 (180 ml) – 6 बोतल, मैकडॉवेल No.1 (375 ml) – 3 बोतल, रॉयल स्टैग (180 ml) – 8 बोतल, रॉयल स्टैग (375 ml) – 5 बोतल, गॉडफादर बीयर (500 ml) – 1 केन बरामद किया गया. बरामद विदेशी शराब पर लगे होलोग्राम प्रथम दृष्ट्या नकली या अवैध प्रतीत हो रहे हैं। इसे देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। छापामारी के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जिला उत्पाद विभाग को संबंधित आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और नया पुराने