बालीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे हुए सड़क हादसे में शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय सन्नी कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि मुन्ना कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. वहीं बिट्टू कुमार को कम चोट लगने की वजह से उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बताया जाता है कि तीनों एक होंडा साइन बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे. उसी क्रम में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक का जोरदार टक्कर हो गया. बालीडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एनएच-23 में जहां-तहां सड़क किनारे ट्रक सहित कई बड़ी गाड़ियों को चालकों द्वारा खड़ा कर दिया जाता है. जिससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है.
Tags
क्राइम
