राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्थानीय युवा समूहों, परिवहन विभाग बोकारो एवं ट्रैफिक विभाग के सहयोग से जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ पंचायत एवं जैनामोड़ बाजार के लोगों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था ग्रामीण जनता के बीच सड़क सुरक्षा नियमों (जैसे हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग न करना) के प्रति जागरूकता फैलाना, ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
छोटी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है
नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन मुख्य रूप से ग्राम, चौक, बाज़ार एवं मैदानों पर किया गया, जहाँ ग्रामीण और दुकानदार बड़ी संख्या में मौजूद थे। कलाकारों ने सड़क पर हरेक छोटे-बड़े नियम को रोचक अभिनय के माध्यम से पेश करते हुए बताया कि कैसे एक छोटी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके साथ ही नाटक में यातायात नियमों का पालन करना, हेलमेट का उपयोग, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना जैसे संदेश को प्रमुखता से दिखाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मारुति मिंज ने जानकारी दिया कि ग्रामीण समुदाय को रास्तों पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना जैसे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करना, नशे की हालत में वाहन का प्रयोग नहीं करे तथा वाहन को अपने निर्धारित गति सीमा में ही चलाए ।
Tags
झारखण्ड
