बोकारो के मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के स्कूल सभागार में एक भव्य समारोह के साथ अपने बारहवीं कक्षा के छात्रों को विदाई दी, जो भावनाओं और उत्सवों से भरा दिन था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें शिक्षक, कर्मचारी और ग्यारवी के छात्रों ने बारहवी के छात्रों को विदाई दी। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि जीवन का एक चरण आप प्राप्त करने जा रहे हैं। इतने दिनों में आप ने जो भी सीखा वह बिना अनुशासन के मूल्यहीन हो जाता है। उन्होंने कहा सभी में अद्वितीय प्रतिभा है अपने जीवन में समय प्रबंधन, सकारात्मक सोंच एवं कठिन परिश्रम कर के अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर ने अपने संबोधन में छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय को उत्कृष्टता का प्रतीक बनाने में अटूट समर्थन देने के लिए शिक्षकों और छात्रों के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।
माता-पिता और गुरु का सम्म्मान जरूरी
सचिव श्री दिलीप झा ने अपने संवाद में कहा हमेशा सत्य का अनुशीलन करते हुए धर्म-पथ पर चलिए। माता पिता और गुरु का सम्मान करते रहिए, क्योंकि इन्ही की तपस्या के फलस्वरूप आपने यह सुन्दर और कुशल व्यक्तित्व प्राप्त किया है.इस कार्यक्रम में सदस्य भवन निर्माण अविनाश कुमार अवि ने भी अपना बहुमूल्य वक्तव्य दिया। आर्यन कुमार को मास्टर मिथिला अकादमी व एकता कुमारी को मिस मिथिला अकादमी घोषित किया गया. प्राचार्य प्रभारी देव दुलाल मित्रा ने कहा अपने सांस्कृतिक मूल्यों को मत छोड़ना| लक्ष्य हमेशा एक होना चाहिए। इसके निर्धारण में पूरा तार्किक बनों | तार्किक और सैद्धांतिक तरिके से अपने लक्ष्य का पालन करे. जीवन के कठिन परिस्थितियो में बल के जगह विवेक और सूझ –बुझ से काम लेना चाहिए। विदाई समारोह में रंग भरते हुए, कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
