नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरे दिन बोकारो जिले के दोनों नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 140 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। चास नगरपालिका में महापौर के लिए दूसरे दिन 20 दावेदारों ने पर्चे ख़रीदे। पर्चा लेने वाले अभ्यर्थियों में गोपाल मुरारका, मो. इमरान, इस्तियाक अहमद, राजकिशोर गोप, विनोद मंडल, भोलू पासवान, विकाश कुमार, मोहम्मद सुल्तान, जवाहर प्रसाद, साधु शरण गोप, उमेश प्रसाद गुप्ता,अबिनाश कुमार, जमील अख्तर, रितु रानी सिंह, रफीक अंसारी, परिंदा सिंह, अरविन्द कुमार राय, फैज अंसारी, कुसुम भारती और अब्दुल वाहिद खान के नाम शामिल हैं। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 65 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया।
फुसरो में अध्यक्ष के लिए 6 दावेदारों ने ख़रीदा पर्चा
वहीं, नगर परिषद फुसरो में अध्यक्ष पद के लिए कुल 06 उम्मीदवारों तथा वार्ड पार्षद पद के लिए 49 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र की खरीदारी की। इस प्रकार, दूसरे दिन जिले के दोनों नगर क्षेत्रों में कुल 140 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रपत्र खरीदा गया। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन के दूसरे दिन चास नगर निगम के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कुल 02 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए।
Tags
झारखण्ड
