नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीडीसी एवं एसी ने बेरमो प्रखंड कार्यालय का लिया जायजा


नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार से नगर पालिका क्षेत्र में मेयर, चेयरमैन एवं वार्ड सदस्यों के लिए नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार एवं अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने बेरमो प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी एवं एसी द्वारा प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कक्षों का भ्रमण किया गया। इस क्रम में निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) के कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं नाम निर्देशन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख्ती से हो 

वहीं, क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सख़्ती से सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ, निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो मुकेश कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बेरमो संजीत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जरीडीह प्रणव ऋतुराज, निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चंद्रपुरा ईश्वर दयाल महतो,सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क सहित अन्य कोषांगों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

और नया पुराने