बोकारो में डीएमएफटी घोटाले को लेकर आयकर की दबिश

चर्चित डीएमएफटी घोटाले को लेकर रांची आयकर की टीम बोकारो के सेक्टर 9 स्थित प्रकाश जेरोक्स और चास प्रभात कॉलोनी निवासी के सोनू मिश्रा के घर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की।


आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवान भी शामिल थे। शाम को करीब 6 बजे आयकर की टीम की गाड़ियां चास स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के पास खड़ी हुई। उसके बाद टीम में शामिल अधिकारी प्रभात कॉलोनी स्थित सोनू मिश्रा के आवास पर गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाला पेंटिंग के टेंडर में हुई अनियमितता की जांच चल रही है।

और नया पुराने