आर्या विहार सिजुआ पहाड़ी में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार, मोबाइल, स्कूटी और ताश जब्त


गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर, आर्या विहार के सिजुआ पहाड़ी के नीचे जुआ खेलते 6 व्यक्तियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो एसपी हरविंदर सिंह की ओर से गठित छापामारी दल ने बालीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई. जिसमें जुआ खेलने में उपयोग में आने वाली सामग्रियों को भी बरामद किया गया. जिसमें  नगद 32,690 रुपए, 5 मोबाइल, ताश की पत्ती 10 पैकेट, दो स्कूटी, 4 चटाई बरामद किया गया.  

इन 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार 

गिरफ्तार व्यक्तियों में सोनू कुमार, उम्र 32 वर्ष, पिता-स्व० राजेन्द्र यादव, सा०-बी०एस०एल०, एल०एच०, स्ट्रीट-01. थाना-बी०एस० सिटी, जिला बोकारो, राहुल कुमार, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता-लखन मंडल, सा० लक्ष्मीपुर, थाना-लक्ष्मीपुर, जिला-जमुई, बिहार, अनिल कुमार, उम्र करीब 34 वर्ष, पिता-नरेश साव, सा०-रितुडीह, शिव मंदिर के पास, थाना-माराफारी, जिला-बोकारो, मनीष कुमार राय, उम्र 34 वर्ष, पिता-उपेन्द्र राय, सा०-स्वर्णकार मोहल्ला, चास, थाना-चास, जिला-बोकारो, राजेश कुमार, उम्र 55 वर्ष, पिता स्व० राजनन्दन साह, सा०-सेक्टर 3/सी, क्वा० नं0-51. थाना-बी०एस०सिटी, जिला-बोकारो, रिक्की स्वर्णकार, उम्र 35 वर्ष, पिता-चन्द्रबली स्वर्णकार, सा०-बारी कॉपरेटिव, प्लॉट नं0-344, के नाम शामिल हैं.

और नया पुराने