नगरपालिका निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत चास नगर निगम (वर्ग–ख) के महापौर पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची 7 फरवरी शनिवार को प्रकाशित की गई। निर्वाची पदाधिकारी, महापौर पद अनुमंडल कार्यालय चास में तैयार की गई। इस सूची के अनुसार कुल 31 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया है। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए गए हैं. चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही महापौर पद के उम्मीदवार प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं.
किन-किन को क्या मिला चुनाव चिन्ह
अनिल कुमार वर्मा - एयर कंडीशनर, अभय सिंह - छड़ी, अमर कुमार चौरसिया - चूड़ियां, अरबिंद कुमार - बैटरी टॉर्च, अरविन्द कुमार राय - बेंच, अविनाश कुमार - बिस्कुट, उमेश ठाकुर - बक्सा, एहसानउल्लाह शाह - ईंट, गजेन्द्र प्रसाद हिमांशु - बाल्टी, गोपाल मुरारका - कैमरा, जमील अख्तर - कारपेट, जयवीर सिंह - सीसीटीवी कैमरा जवाहर प्रसाद - चपाती रोलर, निधि कुमारी - चिमनी, निमाई महतो - नारियल फार्म, परिन्दा सिंह - कंप्यूटर माउस, पंकज कुमार रॉय - घन, प्रदीप वर्मन - हीरा, मो फैजुद्दीन अंसारी - डोली, विनोद कुमार - ड्रिल मशीन, भोलू पासवान - बिजली का खम्भा, मो रफीक अंसारी - बांसुरी, राजकिशोर गोप - फव्वारा, डॉ राजकुमार - कीप, राज कुमार - गैस का चूल्हा, रितु रानी सिंह - चाय छन्नी, विकास कुमार पाण्डेय - हरी मिर्च, विनोद मंडल - ऊन व सिलाई, साधु शरण गोप - हेलमेट, सावित्री देवी - आइसक्रीम, मो सुल्तान - कटहल चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है. निर्वाचन से संबंधित समस्त जानकारी एवं अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची कार्यालय सूचना पट पर प्रदर्शित कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएगी।
फुसरो नगर परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित
नगरपालिका निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत फुसरो नगर परिषद (वर्ग–ख) के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची शनिवार को प्रकाशित की गई। निर्वाची पदाधिकारी, अध्यक्ष पद, फुसरो नगर परिषद के कार्यालय (प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय, बेरमो) में तैयार की गई इस सूची के अनुसार कुल 09 अभ्यर्थियों ने नामांकन वैध पाया है। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए गए हैं. जिसमें अनु कुमारी – एअरकंडीशनर, निर्मला देवी – छड़ी, प्रतिभा देवी – चूड़ियाँ, फुलेश्वरी कुमारी – बैटरी टार्च, बीना कुमारी – बेंच, ममता देवी – बिस्कुट, शकुन्तला देवी – बक्सा, संगीता देवी – ईंट, सहोदरी देवी – बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. निर्वाचन से संबंधित समस्त जानकारी एवं अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची कार्यालय सूचना पट पर प्रदर्शित कर दी गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएगी।
