अब एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी शालीमार–भोजूडीह अरण्यक एक्सप्रेस


अब बोकारो जिले के चंदनकियारी स्थित भोजूडीह से एलएचबी कोच के साथ शालीमार कोच चलेगी। इससे यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। ट्रेन संख्या 12885/12886  शालीमार–भोजुडीह–शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस की पारंपरिक आईसीएफ रेक को एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोचों में परिवर्तित किया जा रहा है। यह परिवर्तन 23 फरवरी से शालीमार एवं भोजुडीह दोनों दिशाओं से प्रभावी होगा। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होते हैं, जो उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ, बेहतर यात्रा आराम तथा उच्च गति संचालन के लिए उपयुक्तता प्रदान करते हैं। इन कोचों में उन्नत सस्पेंशन प्रणाली, आधुनिक ब्रेकिंग तंत्र तथा बेहतर यात्री सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक बनती है।

और नया पुराने