शहीद प्रेम प्रसाद की मां के आह्वान पर विस्थापित अप्रेंटिस संघ, विस्थापित संगठन ओर ग्राम पंचायत के मुखियाओं के द्वारा बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य प्रशासनिक भवन के समक्ष शांति पूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जा रहा है. शहीद प्रेम महतो की माता गोमती देवी ने कहा कि विगत 03 अप्रैल 2025 को इसी तरह शांति तरीके के प्रदर्शन किया जा रहा था, उसी दौरान सीआईएसएफ के द्वारा अचानक लाठी चार्ज किया गया. जिसमें संघ के 40 लोग घायल ओर एक युवा प्रेम प्रसाद लाठी चार्ज से शहीद हो गए. उसके बाद 05 अप्रैल को जिला प्रशासन, सांसद, विधायक और विस्थापित संगठन के साथ वार्ता हुआ था कि 15 दिनों के अंदर शहीद के आश्रित को नियोजन,20 डिसमिल जमीन और 1500 को 3 महीना के अंदर प्रपोजल बनाकर नियोजन दिया जाएगा, लेकिन अभी तक किसी भी कार्य पर पहल नहीं किया गया।
मांगों पर लिखित पहल होने तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा
शहीद प्रेम प्रसाद के स्टेच्यू निर्माण के लिए 20 डिसमिल जमीन सेक्टर 4 से नयामोड़ के बीच आवंटित किया जाए. शहीद प्रेम प्रसाद के आश्रित को नियोजन दिया जाए. विस्थापित नेता अजय महतो ने कहा कि 1500 अप्रेंटिस को नियोजन दिया जाए. 4328 को अप्रेंटिस कराकर नियोजन से शामिल किया जाए. अगर इन मांगों पर बोकारो प्रबंधन लिखित रूप में पहल करता है तब ही धरना स्थगित करेंगे और नहीं तो अनिश्चितकालीन तक चलता रहेगा। इस दौरान शहीद प्रेम प्रसाद की मां गोमती देवी,अजय महतो,प्रदीप महतो,महेंद्र महतो,सीताराम महतो ,शांति देवी, निमाई महतो,राजू महतो,फुलचंद महतो,उत्म महतो तथा विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सुनील महतो,चंद्रकांत महतो,सुरेंद्र ,जिलानी,अभिषेक,शंभू महतो,अशोक महतो,राजकुमार,दुर्गाचरण महतो,मिथलेश,मासूम अंसारी,जानकी,प्रदीप सोरेन ,कृष्ण , वकील अग्रवाल,उमेश सिंह,मुरारी सिंह,प्रतोष महतो, रजवार,संतोष आदि उपस्थित थे.
