गुरुवार को झारखण्ड विधानसभा के शून्यकाल में बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने बोकारो स्टील प्लांट से उत्पन्न प्रदूषण के गंभीर प्रभावों का मुद्दा लोकहित में उठाया। विधायक ने सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की एक रिपोर्ट के अनुसार बोकारो स्टील प्लांट से उत्सर्जित प्रदूषण के कारण प्रति वर्ष लगभग 273 कम वजन वाले शिशुओं के जन्म तथा 284 समय से पहले जन्म के मामलों का संकेत मिलता है,जो अत्यंत क्षेत्र की जनता के लिए चिंताजनक है।
वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी कराई जाए
विधायक ने बताया की यह स्थिति आसपास के क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। विधायक सिंह ने सरकार से आग्रह किया कि बोकारो स्टील प्लांट में अत्याधुनिक प्रदूषण नियंत्रण तकनीक लागू की जाए। Continuous Emission Monitoring System (CEMS) को सुनिश्चित किया जाए तथा आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभावासियों का जनस्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Tags
झारखण्ड
