विगत 10 मार्च की रात सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 बी डीएवी इस्पात विद्यालय परिसर में कार में लगाने एवं मारपीट की घटना के आलोक में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मारपीट घटना बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
दोनों आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास
गठित टीम के द्वारा मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर काण्ड में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए को कांड में संलिप्त दो आरोपियों सुमन्त कुमार और बिड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से वादी कुणाल कुमार सिंह एवं पिड़ित विक्की कुमार सिंह के पास से छीना गया दो मोबाईल फोन बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पिंडरगड़िया खटाल के निवासी हैं. दोनों का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है.
Tags
क्राइम
