शादी समारोह से लौट रहा था परिवार, सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत


बोकारो के चीरा चास थाना क्षेत्र के सोलागिडीह में बुधवार की रात के करीब 12 बजे में हुए सड़क हादसे में शादी समारोह से माता-पिता के साथ लौट रहे 12 वर्षीय बच्चे रघुवर की मौत हो गई। सभी लोग टोटो में सवार थे, उसी समय एक हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी। घटना संत निरंकारी भवन के समीप हुई है।


विरोध में घंटों सड़क जाम रहा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जाम को हटवाया। जाम की वजह से घंटों तक सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। मृतक रघुवर बाउरी नावाडीह पंचायत के काशीटांड गांव का रहने वाला है।

और नया पुराने