दो गुटों में जमकर हुई झड़प, कार को किया आग के हवाले


बोकारो के सेक्टर 8 बी स्थित डीएवी इस्पात विद्यालय के समीप दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान एक गुट के युवकों ने दूसरे पक्ष के लोगों के कार को आग के हवाले कर दिया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले दो गुटों में हुई मारपीट के बाद से विवाद बढ़ गया था। उसी का नतीजा है कि दोनों गुटों में वाद-विवाद शुरू हुआ. उसके बाद यही विवाद हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार में आग लगा दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

और नया पुराने