सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर से लेकर एलईडी टीवी तक बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध तो करा दिए गए, लेकिन उसकी देखरेख के लिए किसी भी स्कूल में नाईट गार्ड की व्यव्य्स्था नहीं की गई. जिसकी वजह से वैसे स्कूलों को चोर अपना निशाना बना रहे हैं. 4 मार्च को रात्रि मे राजकीयकृत गवर्नमेंट सेकेण्डरी स्कूल जुनौरी, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो के कार्यालय से अज्ञात चोरो द्वारा ऑफिस का ताला तोड़कर कुल-09 (नौ) टैब का चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में चन्द्रपुरा थाना में 06 मार्च को मामला दर्ज किया गया है। कांड में चोरी गये सामानों की बरामदगी एवं उन्नेदन के लिए पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल के नेतृत्व मे एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें तकनिकी शाखा बोकारो के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए, कांड में चोरी गये 06 टैब को करण कुमार रजवार पिता स्व० संतोष रजवार पता महुआर बस्ती, थाना- हरला जिला - बोकारो के घर से बरामद किया गया तथा 03 टैब करण कुमार रजवार के साथी सागर कुमार पिता संतोष प्रमाणिक ग्राम - वैधमारा थाना - हरला जिला - बोकारो के घर से बरामद किया गया।
जरीडीह व पेटरवार आदि जगहों के स्कूलों को भी बना चुके हैं निशाना
गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्तो से पुछताछ के दौरान दोनो के निशानदेही पर करण कुमार रजवार उर्फ भौन्दू, पिता स्व० संतोष रजवार, पता महुआर बस्ती, थाना हरला, जिला बोकारो के घर से 01 (एक) अन्य टैब एवं 43 इंच का कुल- 17 LED TV बरामद किया गया। उपरोक्त सभी टैब एवं टी०बी० बच्चों के शिक्षा हेतु सरकारी विद्यालय में सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया था। दोनो अभियुक्तो द्वारा पुछताछ के दौरान बताया गया कि स्कूल बंद रहने एवं कोई सुरक्षा गार्ड द्वारा निगरानी नहीं करने के कारण सरकारी स्कूल को निशाना बनाते थे। बरामद (01 (एक) अन्य टैब पकड़ाये अभियुक्त करण कुमार रजवार उर्फ भोन्दु के द्वारा पेटरवार थाना क्षेत्र से एवं बरामद 17 LED TV अलग अलग थाना क्षेत्र जैसे नावाडीह थाना, जरीडीह थाना, हरला थाना, पेटरवार के सरकारी स्कूलो से चोरी किये जाने की बात पकड़ाये अभियुक्त करण कुमार रजवार उर्फ भौन्दु के द्वारा स्वीकार गया है।
