मिथिला अकादमी स्कूल में नृत्य व गीत से हुआ बच्चों का स्वागत


बोकारो के मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में नर्सरी कक्षा से कक्षा नवमी के बच्चों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम-2026 का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं का स्वागत स्कूल की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन और जय जय भैरवी प्रार्थना स्वागतगान व स्वागत  नृत्य की प्रस्तुति से किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों का स्वागत हुआ, बल्कि अभिभावकों को स्कूल की कार्यप्रणाली और बच्चों के सर्वांगीण विकास की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य  अमर प्रसाद  ने नए अभिभावकों को स्कूल के बुनियादी नियमों की विस्तृत जानकारी दी.

सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भी है अहम भूमिका   

स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने अपने संवाद में कहा आज के दौर में शिक्षा का स्वरुप बदल रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता व शिक्षकों का साझा प्रयास जरुरी है। साथ ही उन्हें चुनौतियों से निबटने के लिए तैयार करना आवश्यक है। विद्यालय में इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए वर्ग कक्ष का बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जाता है। स्कूल के सचिव दिलीप कुमार झा ने अपने संवाद ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों को तनाव मुक्त रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। 

और नया पुराने