रील्स बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, एक घायल


बोकारो रेलवे के गुड्स शेड यार्ड में रील बनाने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई. जबकि दूसरे का इलाज बीजीएच में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम सात युवक रील बनाने के लिए यार्ड में पहुंचे थे। 

एक क्लिक में पाएं हर जरूरी खबर, अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें 👇🏻https://whatsapp.com/channel/0029VbAVtIh5a244L615RM3K

इस दौरान पेंटिकॉस्टल स्कूल का छात्र अभिमन्यु चटर्जी मालगाड़ी के वैगन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था, इसी क्रम में वो 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए आगे बढ़े उसी स्कूल का छात्र कौशिक शर्मा भी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद अन्य छात्रों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी। दोनों को आरपीएफ द्वारा बीजीएच लाया गया। 


बीजीएच में चल रहा है एक का इलाज 

जहां डॉक्टरों ने बारी को ऑपरेटिव निवासी 15 वर्षीय कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे छात्र सेक्टर 12 निवासी अभिमन्यु चटर्जी का इलाज बीजीएच में चल रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट ऑफिसर इंचार्ज संतोष कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम वहां पहुंच गई। आरपीएफ की ओर से दोनों को जल्द बीजीएच पहुंचाया गया। दोनों 10 वीं के छात्र थे। इस संदर्भ में आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर अरुणा उरावं ने विस्तृत जानकारी दी। 

एक क्लिक में पाएं हर जरूरी खबर, अभी हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें 👇🏻https://whatsapp.com/channel/0029VbAVtIh5a244L615RM3K


और नया पुराने