फिट इंडिया मूवमेंट के तहत बोकारो में साइक्लोथॉन, शहर में दिखा फिटनेस का जोश


बोकारो में देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट के आलोक में बोकारो स्टील प्लांट की ओर से  29 मार्च  को सेल- बोकारो साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन किया गया। फिटनेस, एक्टिव मोबिलिटी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बोकारो सहित अन्य शहरों से आए 600 से अधिक साइकिलिस्ट ने भाग लिया। साइक्लोथॉन को फ्लैग-ऑफ बीएसएल  निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया। 14 किलोमीटर की यह प्रतियोगिता प्रातः 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से प्रारंभ हुई। प्रतिभागियों को निर्धारित मार्ग पर दो राउंड  पूरे करने थे  जिसमें पथरकट्टा चौक, राम मंदिरचौक, राजेंद्र चौक और गांधी चौक शामिल थे, और अंत में वे पुनः प्रारंभिक स्थल पर लौटे। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों की सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सीय सुविधा के इंतेजाम किए गए थे.   पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए कुल श्रेणियों में आयोजित साइक्लोथॉन के समापन पर विजेताओं को मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन तथा अन्य वरीय अधिकारियों ने पुरस्कृत किया। 

स्वस्थ पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप अपनाने को प्रेरित 


यह साइक्लोथॉन लोगों को साइकिलिंग को एक स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही सामुदायिक भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगा। मौके पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चित्त रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. बिभूति भूषण करुणामय तथा अधिशासी निदेशक (खान) विकास मनवटी सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.




और नया पुराने